logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

उद्धव ने फिर गडकरी को महाविकास आघाड़ी में शामिल होने का दिया प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्री ऑफर को बता चुके हास्यास्पद


नागपुर: उद्धव ठाकरे ने एक बार फिर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भाजपा छोड़ महाविकास आघाड़ी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया। मंगलवार को यवतमाल के पुसद में अयोजित सभा में बोलते हुए उद्धव ने कहा कि, गडकरी का भाजपा में अपमान किया जा रहा है, इसलिए उन्हें बीजेपी छोड़ हमारे साथ आना चाहिए। इसी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव में जीत की गारंटी देते हुए केंद्र में मंत्री बनाने की भी बात कही। 

भाजपा की पहली सूची जाहिर होने के बाद उद्धव ठाकरे लगातार नितिन गडकरी को लेकर भाजपा पर हमलावर है। दो दिन पहले ही उद्धव ने गडकरी को भाजपा छोड़कर शिवसेना में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। इसी के साथ यह भी कहा कि, केंद्र में सरकार बनने के बाद उन्हें अहम मंत्रालय दिया जायेगा।

मगंलवार को एक बार फिर उद्धव ने अपना प्रस्ताव को दोहराया। यवतमाल के पुसद में अयोजित सभा में बोलते हुए कहा कि, भाजपा में लागतार गड़कारी का अपमान हो रहा है, इसलिए मैं उन्हें महाविकास आघाड़ी में शामिल होने का प्रस्ताव दे रहा हूं। आगमी चुनाव में उनकी जीत हम सुनिश्चित करेंगे और सरकार बनने पर अहम मंत्रालय भी देंगे।

उद्धव का प्रस्ताव अपरिपक्व 

हालांकि, उद्धव के इस प्रस्ताव को गडकरी ने हास्यास्पद और अपरिक्पक बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, भाजपा में टिकट वितरण की एक व्यवस्था है। उसी के अनुरूप सभी तो टिकट दिया जाता है। इसी के साथ गडकरी ने उद्धव को उनकी चिंता छोड़कर अपनी पार्टी और गठबंधन पर ध्यान देने की सलाह भी दी।  इसी के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के 400 सीट जीतने का दावा भी केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया। 

देखें वीडियो: