logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: अमदापुर बांध की नहर फूटी, खेत में बोई फसल बही; किसान को हुआ नुकसान


यवतमाल: उमरखेड़ तहसील के अमदापुर में "सफेद हाथी" के नाम से मशहूर अमदापुर बांध की नहर की दीवार टूटने से स्थानीय किसान योगेश अवधूत मरकवार की पूरी फसल बह गई है। इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों और स्थानीय नागरिकों में गहरा रोष है।

फुलसावंगी के पास स्थित अमदापुर डैम की नहर अमदापुर से चिल्ली चिंचोली तक जाती है। ईसापुर में योगेश मारकवार के खेत के पास अचानक नहर की दीवार टूट गई और पानी का तेज बहाव खेत में घुस गया। इससे उनके खेत में तैयार फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। इस घटना ने किसान की आर्थिक कमर तोड़ दी है और उसके परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।

अमदापुर डैम और उससे बनी नहर का निर्माण कई सालों से अपनी घटिया गुणवत्ता के कारण चर्चा में रहा है। इससे पहले भी स्थानीय लोगों ने नहर के निर्माण में लापरवाही और ठेकेदार के फर्जी काम को लेकर कई बार शिकायत की थी। किसान योगेश मारकवार ने पहले भी संबंधित ठेकेदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।