logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: डेढ़ साल की बच्ची को सांप ने काटा, हुई मौत


यवतमाल: जिले में मारेगांव तहसील से पीड़ादायक घटना सामने आई है, जहां डेढ़ साल की बच्ची को सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाने पर उसे समय पर इलाज नहीं मिला जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान काव्या वैभव खेवले के रूप में हुई है। घटना के सामने आने के बाद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात काव्या को मन्यार नस्ल के जहरीले सांप ने काट लिया। उसे इलाज के लिए मारेगाव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन समय पर इलाज नहीं मोइलने के कारण उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के हमले में काव्या की मौत से गांव में मातम पसर गया है।

समय पर इलाज नहीं मिलने से बच्ची की मौत से जिले की स्वस्थ्या सेवाओं की पोल खुल गई है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य प्रशासन को आड़े हाथों लिया है और ग्रामीणों का आरोप है कि काव्या की मौत के लिए स्वास्थ्य विभाग जिम्मेदार है।