logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: लगातार हो रही भारी बारिश से बिगड़े हालात; 60,000 हेक्टेयर से ज्यादा की फसल बर्बाद


यवतमाल: यवतमाल जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। मूसलाधार बारिश से जिले में 60,000 हेक्टेयर से अधिक की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कई गांवों का संपर्क टूट गया है।

बीते दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने यवतमाल जिले के किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। जिले में लगभग 60 हजार हेक्टेयर से ज्यादा की फसलें बर्बाद हो गई हैं, जिससे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। प्रशासन ने फसलों के नुकसान का आकलन करने के लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया है।

जिले के अनेक बड़े तालाब भर गए हैं, जिससे नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ गया है। भारी बारिश के कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है, क्योंकि सड़कें और पुल पानी में डूब गए हैं। अकेले उमरखेड़ तालुका में ही 3,000 से ज्यादा घर जलमग्न हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है, जिससे उनका जीवन मुश्किल हो गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, जिले के 14 प्रमुख मार्गों पर यातायात अभी भी बंद है। किसानों का कहना है कि फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं और अब उन्हें सरकार से मदद की आस है। सरकार की ओर से जल्द से जल्द मदद का आश्वासन दिया गया है, लेकिन किसान इस नुकसान की भरपाई के लिए चिंतित हैं।