logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal : मूसलाधार बारिश से पलशी गाँव बाढ़ की चपेट में, कई गांवों का संपर्क टूटा


यवतमाल: जिले के उमरखेड तहसील का पलशी गाँव इन दिनों मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ की चपेट में है। लगातार बारिश के चलते गाँव का बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। हालात गंभीर होने पर क्षेत्र के विधायक किसनराव वानखेडे नाव से गाँव पहुँचे और बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सीधे मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने तत्काल राहत व मदद का आश्वासन भी दिया।गाँव चारों तरफ बाढ़ के पानी से घिर गया है। लोग अपने रोजमर्रा के कामों के लिए घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। प्रशासन ने कई परिवारों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया है, जबकि कुछ को अस्थायी शेल्टर होम में ठहराया गया है।

जैसे ही हालात की जानकारी विधायक को मिली, वे नाव से तेज धाराओं को पार करते हुए पलशी गाँव पहुँचे। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी परेशानियाँ सुनीं। ग्रामीणों ने विधायक की इस त्वरित पहल को राहत की सांस बताया। किसनराव वानखेडे ने आश्वासन दिया कि प्रशासन के सहयोग से हरसंभव मदद जल्द गाँव तक पहुँचाई जाएगी।