logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: प्रसव के दौरान गर्भवती महिला की मौत, डॉक्टर्स पर लग रहे लापरवाही के इलज़ाम


यवतमाल: जिले के पुसद तहसील के पुसद उपजिला अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही और गलत इलाज के कारण एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान अधिक रक्तस्राव से मौत हो गई। इस मामले में महिला मेडिकल अधीक्षक डॉ. मीनल भेलोंडे पवार के खिलाफ पुसद शहर पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई  20 मार्च  को मेडिकल कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर की गई।

फिर्यादी प्रदीप शिवाजी धाईस्कर ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उनकी पत्नी भाग्यश्री प्रदीप धाईस्कर को 18 मार्च 2024 को प्रसव के लिए पुसद उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां नर्स ने ऑपरेशन के लिए यवतमाल के निजी अस्पताल में जाने की सलाह दी।

हालांकि अस्पताल में डॉ. मीनल भेलोंडे पवार ने उन्हें बताया कि निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराने पर 50 हज़ार रूपए  और सरकारी अस्पताल में 20 हज़ार रुपए खर्च आने की बात कही, जिसके बाद पीड़ित परिवार ने सरकारी अस्पताल में ऑपेरशन करने का फैसला लिया। जिसके बाद शाम को महिला का सीजर ऑपरेशन किया गया, लेकिन 5-10 मिनट बाद ही महिला को बेड पर छोड़ दिया गया। एक घंटे बाद महिला को अधिक रक्तस्राव शुरू हुआ, लेकिन डॉक्टर और नर्स ने ध्यान नहीं दिया। रात 11 बजे डॉ. पवार आईं और बिना इलाज किए निजी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी।

निजी अस्पताल में 60 हज़ार से 65 हज़ार का खर्च आया, फिर भी मरीज को यवतमाल रेफर करने को कहा गया। हालांकि की ड्रॉक्टर्स की लापरवाही के चलते महिला की की मौत हो गई। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई , जिसके बाद पुलिस ने मेडिकल कमेटी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच जारी है।