logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वाहन की चपेट में आने से रोही की मौके पर मौत, 30 फीट दूर जा गिरी कार, वड़की से खैरी रोड पर ऋषि जीनिंग के सामने की घटना


यवतमाल: एक चार पहिया वाहन ने रोही को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रोही की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा वडकी से खैरी रोड पर ऋषि जीनिंग के सामने हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चार पहिया वाहन करीब 30 फीट दूर किनारे जा गिरा। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया।

वणी तहसील के कायर बोपापुर निवासी नेताजी ढवस, घनश्याम निखाड़े और सुभाष पिंगे स्विफ्ट डिजायर कार में खैरी वडकी के रास्ते करंजी सोनामाता में आयुर्वेदिक दवा लाने जा रहे थे। इसी दौरान खैरी वड़की रोड पर ऋषि जीनिंग के सामने रोही अचानक सड़क पर आ गई और तेज रफ्तार कार ने रोही को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रोही की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार करीब 30 फीट दूर सड़क के किनारे जा गिरी।

इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर वडकी पुलिस स्टेशन के थानेदार सुखदेव बोरकड़े तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वन विभाग के कर्मचारी को घटनास्थल पर बुलाया. वन विभाग ने मृतक रोही के शव को अपने कब्जे में लिया घटनास्थल का पंचनामा किया। थानेदार सुखदेव बोरखड़े और वन विभाग आगे की जांच कर रहे हैं।