logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: जिले में बाघ का आतंक जारी: गाय को बनाया शिकार, किसानों में दहशत


यवतमाल: जिले के मारेगांव तहसील के जंगल क्षेत्र में एक बाघ ने गाय को अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद इलाके के किसानों में दहशत का माहौल बन गया है।

घटना 12 नवंबर की है, जब बाघ ने मंगेश मनोहर टोडासे की गाय पर हमला कर उसे मार डाला। गाय के शव पर बाघ के पंजे के निशान और काटने के घाव मिले हैं, जिससे इलाके में बाघ के आतंक का माहौल फैल गया है।

किसान की गाय रोजाना की तरह अन्य जानवरों के साथ जंगल में चरने गई थी, लेकिन बाकी सभी गायें वापस लौट आईं, जबकि मंगेश की गाय नहीं आई। इसके बाद मंगेश और अन्य लोग सुबह जंगल में गए और गाय को मृत पाया। गाय के पीछे से काटे जाने के निशान थे। मंगेश ने बताया कि गाय की गर्दन पर बाघ के काटने के घाव थे, और बगल में पंजों के निशान मिले। टोडासे की गाय एक जर्सी गाय थी, जिसकी कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये थी। गाय की मौत से उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। इस घटना से इलाके में भय का माहौल पैदा हो गया है, खासकर किसानों के बीच, क्योंकि इस समय कपास चुगाई का सीजन है और सोयाबीन की फसल भी तैयार है। अब बाघ के हमले से किसानों में चिंता और डर बढ़ गया है।

अब ग्रामीणों और किसानों की मांग है कि वन विभाग इस दिशा में तत्काल कदम उठाए और बाघों का प्रभावी तरीके से नियंत्रण किया जाए।