logo_banner
Breaking
  • ⁕ TCS नासिक केस में बड़ा खुलासा: चार्जशीट में जाकिर नाइक का नाम, 'इस्लाम ऐप' और ऑफिस की पैंट्री में अश्लील हरकत ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर के कैंसर अस्पताल से फिरौती की मांग; "1.23456 बिटकॉइन दो, वरना डेटा गया" ⁕
  • ⁕ अंबाझरी में दिनदहाड़े 7.30 लाख की लूट, मनी एक्सचेंज कंपनी के मैनेजर पर मिर्च पाउडर फेंककर चाकू से हमला... ⁕
  • ⁕ Nagpur: फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर छात्रा से हुई 1 लाख 32 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

Yavatmal: नवविवाहीता की आत्महत्या नही ससुरालवालों ने की थी हत्या


यवतमाल. आर्णी तहसील राणी धानोरा गांव में घर फांसी पर लटकी पायी गयी नवविवाहीता अंजली बुध्दलीन वंजारे 20 ने आत्महत्या नही बल्की उसकी ससुरालवालों ने मिलकर हत्या करने का सनसनिखेज मामला सामने आया है. विवाहीता के शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद उसकी हत्या किए जाने की बात उजागर हुई, जिसके बाद आर्णी पुलिस ने मृतक विवाहीता के पति बुध्दलीन वंजारे 23 तथा ससुर राजु कचरे वंजारे 60 के खिलाफ भादंवी की धारा 302 समेत साजीश रचकर हत्या करने का अपराध दर्ज कर दोनों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें की अंजली का शव 9 अक्तुर को उसके राणी धानोरा स्थित घर में फांसी पर लटका पाया गया था, इस घटना की आर्णी पुलिस को मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर पंचनामा कर शव को उत्तरीय जांच के लिए रवाना किया.

अंजली ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गयी है, इसे लेकर परिसर में विभीन्न चर्चाएं व्याप्त थी, इसी बीच पुलिस को अंजली की हत्या किए जाने का संदेह होने से बारिकी से जांच पडताल शुरु की गयी थी.बुधवार 12 को आर्णी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट हासिल हुई, जिसमें अंजली वंजारे की हत्या किए जाने की बात निष्पन्न हुई.

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक घरेलु विवाद में अंजली की पहले गले दबाकर पति बुध्दलीन और ससुर राजु वंजारे ने मिलीभगत कर मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या कर दी, इसके बाद दोनों ने इस हत्या को आत्महत्या की ओर नाटकीय ढंग से मोडते हुए उसका शव घर के छत पर रस्सी बांधकर लटका दिया.

आर्णी पुलिस ने पहले आकस्मीक मौत का मामला दर्ज किया था, इसके बाद अंजली की हत्या होने की बात निष्पन्न होने से उसके पती तथा ससुर के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया गया. गुरुवार को बुध्लीन वंजारे और राजु वंजारे को आर्णी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पर उन्हे पुछताछ के लिए 15 अक्तुबर तक पुलिस कस्टडी में रखने के आदेश दिए गए है.