logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक सीट के लिए भाजपा ने जारी किया घोषणापत्र, युवाओं और रोजगार पर विशेष फोकस ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: दोपहिया पर कूदा बंदर; पिता की मौत, बेटा घायल


यवतमाल: मौत किसी के पास कैसे पहुंचे, कहा नहीं जा सकता. ऐसी ही एक घटना कलंब तहसील में हुई। जहां पेड़ पर बैठे एक बंदर दोपहिया पर जारहे पिता-पुत्र पर कूद गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पिता की मौत हो गई। मृतक की पहचान रंजीत यादव (45, निवासी सोनेगांव) है। वहीं बेटे ललित यादव (16)  का इलाज जारी है। 

मिली जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्र कलंबा से खुटाला मार्ग से सोनेगांव जा रहे थे. रास्ते में एक बंदर उनकी मोटरसाइकिल पर सवार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल रंजीत यादव को इलाज के लिए सवांगी मेघे में भर्ती कराया गया। रविवार को उनका निधन हो गया। इस घटना से गांव में आक्रोश है।