logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: घाटंजी शहर में दिनदहाड़े चोरी, 3 लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये नकद चोरी


यवतमाल: जिले के घाटंजी शहर के पामपट्टीवार लेआउट में एक घर में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे करीब 3 लाख रुपये के गहने और 40 हजार रुपये नकद चुरा लिए। इस घटना ने नागरिकों के बीच चिंता का माहौल बना दिया है, क्योंकि चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

घाटंजी तहसील कार्यालय में कार्यरत तलाठी राजू खुशाल मानकर अपने परिवार के साथ किसी जरूरी काम से बाहर गए हुए थे। घर पर कोई नहीं था, इसका फायदा उठाकर चोरों ने दिन में ही घर का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुसकर अलमारी से सोने-चांदी के गहने और नकदी चोरी कर ली।

सुबह जब पड़ोसियों ने घर का दरवाजा खुला देखा तो उन्होंने तुरंत राजू मानकर को फोन कर जानकारी दी।घर लौटने पर राजू मानकर को चोरी का पता चला और उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।चोरों की तलाश जारी है।इस घटना से पूरे इलाके में डर का माहौल बन गया है और लोग अब अपनी घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।