logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शहर के एमआयडीसी परिसर में दाल मिल में स्टोरेज मशीन गिरने से तीन मजदूरों की मौत, दो घायल


यवतमाल: शहर के एमआयडीसी परिसर स्थित जैन दाल मिल में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। मिल में काम के दौरान अचानक स्टोरेज मशीन गिरने से पांच मजदूर उसके नीचे दब गए। 

इस हादसे में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें से दो मध्यप्रदेश के निवासी थे, जबकि एक वर्धा जिले से था। दो अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए यवतमाल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलते ही यवतमाल ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मिल में काम करने वाले मजदूरों ने आरोप लगाया है कि सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी के कारण यह हादसा हुआ। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।