logo_banner
Breaking
  • ⁕ देवेंद्र फडणवीस और RSS प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात, करीब 30 मिनट तक हुई चर्चा ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र सरकार में फेरबदल की अटकलों पर प्रतापराव जाधव का बयान, बोले- एकनाथ शिंदे नाराज़ नहीं ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: रालेगांव में बाघ का आतंक जारी; सिंगलदीप में दो मवेशियों का किया शिकार


यवतमाल: जिले के रालेगांव तहसील के विहिरगाव वनपरिक्षेत्र अंतर्गत सिंगलदीप में एक बाघ ने हमला कर दो मवेशियों को मार डाला और दो अन्य को घायल कर दिया। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई आस-पास हुई, इस दौरान किसान खेत में मवेशियों को चराने गए थे।बाघ ने अचानक हमला करते हुए दो मवेशियों को मार दिया। जबकि दो मवेशी गंभीर रूप से घायल है।

इस घटाने से किसान को लगभग 50 हज़ार रूपए का नुक्सान हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग वन विभाग के खिलाफ गुस्से में आ गए और घटनास्थल पर बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए।

रालेगांव स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वडकी पुलिस स्टेशन के थानेदार घटनास्थल पर पहुंचे और वन विभाग को सूचित किया। जिसके बाद वन विभाग के वनपाल और वनरक्षक मौके पर पहुंचे और किसान को उचित मुआवज़ा देने का आश्वासन दिया। 

वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का पंचनामा किया और क्षेत्र में कैमरे लगाए गए। हालांकि, बाघ अब भी इलाके में घूम रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है। वन विभाग ने स्थानीय लोगों से बाहर जाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।