logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal: मुसलधार बारिश और तेज आंधी ने मचाई तबाही, कई गांवों में जलजमाव, अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी


यवतमाल: जिले में मॉनसून ने जोरदार दस्तक दी है। कळंब, जोडमोहा, मेटीखेडा, नांझा और डोंगरखडा सहित कई गांवों में मंगलवार शाम से तेज आंधी और बिजली कड़कने के साथ मुसलधार बारिश जारी है। इस बारिश ने जहां आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है, वहीं बागायती और खरीफ फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

बारिश के चलते मूंग, तिल, भुईमूंग जैसी फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। तेज आंधी के कारण कई घरों की छतें उड़ गईं, जिससे लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

गलियों, सड़कों पर पानी भर गया है जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को खासी दिक्कत हो रही है। कई स्थानों पर घरों में पानी घुसने की भी खबरें सामने आई हैं।हवामान विभाग ने अगले 3 दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही राज्य के कुछ हिस्सों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और अनावश्यक बाहर न निकलें।इस असमय बारिश से किसानों को गहरा आर्थिक झटका लगा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का पंचनामा कर राहत देने की मांग भी जोर पकड़ रही है।