logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Yavatmal

Yavatmal : रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन को बचाने में ट्रैवल्स बस दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल


यवतमाल: बेलोरा में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जब एक ट्रैवल्स बस रॉन्ग साइड से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर रोड के डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी सरकारी मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल यात्रियों में से अधिकांश नागपुर के निवासी हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह दुर्घटना वाहन चालकों की लापरवाही के कारण हुई। हादसे में ट्रैवल्स बस का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।