logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: शराब के नशे में युवक की हत्या, पुलिस ने दो दोस्तों को किया गिरफ्तार


यवतमाल: पांढरकवडा से छह किमी दूर मंगुरदा-यी रोड पर 24 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। शराब के नशे में दोस्तों ने ही युवक की हत्या की थी। पुलिस ने दोनों आरोपी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मस्जिद पंढरकावड़ा के अरबाज उर्फ भूर्या मंसूर और  मोमिनाबाद कॉलोनी पंढरकावड़ा के अब्दुल रहमान अब्दुल जब्बार हैं।

शुक्रवार तड़के मंगुरदा-यी रोड खून से लथपथ लाश मिली थी। जाँच करने पर युवक की पहचान पांढरकावडा के सावतेलीपुरा निवासी सचिन तुकाराम कुंगाडकर (24) के रूप में हुई। युवक का चेहरा बिहग बिगाड़ा हुआ था। हत्यारो को पकड़ने के लिए पुलिस ने पुलिस ने अपनी जाँच का पहिया घुमाया। 

जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. पवन बंसोड़ के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख आधार सिंह सोनो और उनकी टीम को जांच का आदेश दिया। टीम के 24 घंटे के अंदर मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

देखें वीडियो: