logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: बाइक के पत्थर से टकराने से युवक की मौके पर ही मौत, सड़क निर्माण के दौरान रखे गए पत्थर से टकराया वाहन


यवतमाल: आर्णी तहसील के लोणी में सड़क किनारे एक दुपहिया वाहन के पत्थर से टकराने से हुए हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आर्णी-दारव्हा मार्ग पर लोणी गांव के पास हुई. मृतक की पहचान मनोज भीकूसिंह राठौड़ (38) के रूप में हुई है।

मनोज राठौड़ दोपहिया वाहन पर खेड़ जा रहे थे. उनकी बाइक सड़क किनारे फेंके गए एक बड़े पत्थर से टकरा गई। सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

लोणी से के पास सड़क का काम कुछ दिन पहले हुआ था। स्थल पर बड़े-बड़े पत्थर थे। कुछ जगहों पर मुरुम का प्रयोग किया गया था। इस सड़क पर लगातार ट्रैफिक रहता है. चालक को किनारे फेंके गए पत्थर दिखाई नहीं देने से दुर्घटनाएं होती हैं। इस मामले में संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.