logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: पुलिस भर्ती में 230 उम्मीदवार अपात्र


अकोला: स्थानीय पुलिस मुख्यालय मैदान व वसंत देसाई क्रीड़ागण पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू है. पुलिस दल के पुलिस हवलदार पद के 366 स्थानों के लिए भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है. इसके अंतर्गत मंगलवार को पुलिस भर्ती दौरान उंचाई व छाती कम भरने से 230 उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से अपात्र ठहरे है. 

मंगलवार को 2,000 उम्मीदवारों ने फिल्ड टेस्ट के लिए बुलाया गया था. जिसमें से 1,478 उम्मीदवार फिल्ड टेस्ट के लिए उपस्थित थे. दस्तावेज जांच, उंचाई व छाती गिनती के दौरान 230 उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से अपात्र हुए है. चयन समिति की ओर से पात्र 1,248 उम्मीदवारों की फिल्ड टेस्ट ली गई है. पुलिस हवलदार पद के लिए प्रतिदिन 2,000 उम्मीदवारों को पुलिस मुख्यालय के कवायत मैदान पर उपस्थित रहने के संदर्भ में सूचना दी जा रही है. इसके साथ ही भर्ती प्रक्रिया इन कैमेरा में हो रही है.