logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: बडनेरा-नासिक अनारक्षित ट्रेन अब 30 सितंबर तक चलेगी


अकोला: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए मध्य रेलवे ने विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाने का फैसला किया है। इसमें बडनेरा-नासिक रोड अनारक्षित ट्रेन की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इस ट्रेन की अवधि 30 जून को समाप्त होने वाली थी।

ट्रेन नंबर 09219 बडनेरा-नासिक रोड अनारक्षित दैनिक स्पेशल, जो पहले 30 सितंबर तक चलने वाली थी, अब 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। जबकि 09212 नासिक रोड-बडनेरा जंक्शन अनारक्षित दैनिक स्पेशल को भी बढ़ा दिया गया है। लोकमान्य तिलक टर्मिनस सोलापुर साप्ताहिक स्पेशल को 1 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन नंबर 09461 और 09462 सोलापुर-दौंड अनारक्षित दैनिक स्पेशल की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।

ट्रेन नंबर 09465 और 01466 सोलापुर- कलबुर्गी अनारक्षित दैनिक स्पेशल को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। ट्रेन नंबर 01023 और 01024 पुणे- छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस (कोल्हापुर) दैनिक स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर तक और ट्रेन नंबर 01487 और 09488 पुणे- हरंगुल दैनिक स्पेशल ट्रेन को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है। इन सभी ट्रेनों का समय, ठहराव और कोच लेआउट अपरिवर्तित रहेगा। कोई बदलाव नहीं किया गया है।