logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दिनदहाड़े सेंधमारी, 5 लाख का माल चोरी


चिखली: घर कोई नहीं देख अज्ञात चोर ने दिनदहाड़े सेंधमारी करते हुए घर में रखी नकद व सोने के आभूषण इस तरह कुल 5 लाख रुपए का माल चुरा लिया. यह घटना शहर के शिव नगर इलाके में सोमवार की दोपहर घटी. शहर में दिनदहाड़े इस प्रकार की सेंधमारी होने से शहरवासियों में दहशत का आलम है. 

मिली जानकारी के अनुसार शिव नगर निवासी अशोक कराले का नांदेड़ जिले के भोकर में  दूकान है. सोमवार की सुबह यह दम्पति भोकर के लिए चले गए थे. जबकि घर पर उनका बेटा अभिषेक अकेला था. बाद में अभिषेक भी किसी काम से बाहर चला गया था. इसी अवसर का लाभ उठाते हुए अज्ञात चोर ने घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखे ढाई लाख रुपए नकद व 5 तोला सोने के गहने व अन्य सामग्री चुरा ली. 

जब अभिषेक वापस आया तो घर का ताला टूटा हुआ नजर आया. जिससे उसने तत्काल इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी. घर में प्रवेश करने के बाद अलमारी में सामान अस्त-व्यस्त नजर आया. जिससे उसने पुलिस में संपर्क किया. प्रकरण में अशोक कराले की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.