logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दामाद पर जानलेवा हमला, 3 गिरफ्तार; 4 के खिलाफ मामला दर्ज


अकोला: चान्नी पुलिस थाना अंतर्गत आनेवाले आलेगांव में ससुराल पक्ष द्वारा दामाद पर जानलेवा हमले की घटना हुई थी. हमले में दामाद शेख सलीमुद्दीन शेख साबोद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस ने इस प्रकरण में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दामाद शेख सलीमुद्दीन 2 फरवरी को जब अपने बेटे से मिलने ससुराल गया तो ससुराल वालों ने लोहे के पाइप और पत्थर से उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दामाद गंभीर रूप से घायल हो गया. 

इस प्रकरण में गंभीर रूप से जख्मी दामाद शेख सलीमुद्दीन की शिकायत पर चान्नी पुलिस ने आरोपी सैयद अफरोज, सैयद इरशाद, रुकसाना शेख इरफान व एक नाबालिग इस तरह चार व्यक्तियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इनमें से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पातुर न्यायालय में प्रस्तुत करने पर न्यायालय ने इनमें से दो को 15 तक पीसीआर में रखने का आदेश दिया. जबकि महिला आरोपी को 14 दिन के लिए एमसीआर में रखने के आदेश दिए हैं. मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक गणेश महाजन कर रहे हैं.