logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: गाजीपुर की खदान में टिप्पर गिरने से चालक की मौत


अकोला: अकोट तहसील के पोपटखेड इलाके के गाजीपुर में शिव स्टोन क्रशर खदान में एक टिप्पर के गहरी खाई में गिर जाने से टिप्पर चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। हादसा दोपहर 2 से 2।30 बजे के बीच उस समय हुआ जब मुंडगांव-तेल्हारा रोड पर चल रहे काम में एक टिप्पर गौण खनिज ले जा रहा था। गंभीर रूप से बेहोश चालक ने इलाज के लिए अकोट के एक ग्रामीण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

चालक की पहचान पश्चिम बंगाल के नाड़िया जिले के दत्तापुर, हबिबपुर निवासी कृष्णा बिस्वास के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही अकोट ग्रामीण थाना प्रभारी आईपीएस गुंजाल पुलिस कर्मियों के साथ ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर गाजीपुर जाकर घटनास्थल का मुआयना किया और आगे की जांच जारी है।