logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: नहीं थम रहा किसान आत्महत्या, फिर एक ने मौत को लगाया गले


अकोला: पातुर तहसील के चान्नी थाना अंतर्गत आनेवाले ग्राम सस्ती में रामराव पारवे नामक किसान ने कर्ज के चलते सोमवार को अपने खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पातुर तहसील के ग्राम सस्ती निवासी किसान रामराव पारवे (60) ने कर्ज के चलते सोमवार की दोपहर 3 बजे के बीच अपने खेत में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 

इसकी जानकारी सस्सी के प्रभारी पुलिस पाटिल विजय सरदार द्वारा चान्नी थाना को दी गयी तो चान्नी थाने के थानेदार योगेश वाघमारे थानेदार के मार्गदर्शन में पीएसआई गणेश महाजन पुलिस काफिले के साथ मौके पर पहुंचे और पंचनामा किया। पुलिस ने आकस्मिक मौत दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।