logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: खेत के विवाद में मारपीट, पुलिस ने मामला किया दर्ज


अकोला: खेत के विवाद में दो भाइयों ने अपने पिता के साथ साथ छोटे भाई को पीटा और लोहे के पाइप से वार कर घायल कर दिया।इसी तरह खेत नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।यह घटना ग्राम कोठारी शेतशिवार में हुई।इस मामले में बोरगांव मंजू पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

कोठारी के रवींद्र इंगले की शिकायत के अनुसार उनके पास साढ़े सात एकड़ खेत है और जिसमें से तीन बच्चों को एक-एक एकड़ का हिस्सा दिया गया है।बाकी खेत की जमीन छोटे बेटे व पिता रविंद्र इंगले के कब्जे में है।इस बीच उसके दोनों बेटे किरण इंगले व सोनू इंगले खेत पर आए और उन्होंने चारों एकड़ खेत देने की मांग को लेकर कहासुनी कर दी।

जिसके बाद उन्होंने छोटे लड़के प्रफुल्ल और पिता रवींद्र इंगले को लोहे के पाइप से पीटा।इसी तरह खेत उनके नाम से न करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।बोरगांव मंजू पुलिस ने किरण और सोनू इंगले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।