logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: चार नाबालिग छात्राओं के साथ दो शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार


अकोला: जिले के बार्शिटाकली तहसील के धमंदरी में जिला परिषद स्कूल में कक्षा चार की चार नाबालिग छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी शिक्षक का नाम राजेश रामभाऊ तायडे (45) और सुधाकर रामदास धागे (53) है। गुरु शिष्य को कलंकित करने वाली घटना को लेकर नागरिकों में भारी रोष देखा जा रहा है।

तहसील के धमंदरी में एक जिला परिषद स्कूल है। इस स्कूल में कक्षा 4 में पढ़ने वाली 4 छात्राओं के साथ उनके ही स्कूल के दो शिक्षक लगातार छेड़छाड़ कर रहे थे। बच्चियों को अकेला देख दोनों शिक्षक बच्चियों के साथ बलात्कार करते। बार-बार की गई इस हरकत से नाबालिग बच्चियों के मन में डर पैदा हो गया। इसलिए पीड़ित छात्राएं स्कूल नहीं जा रही थीं।

बच्चियों के स्कूल नहीं जाने को लेकर उनके परिजनों ने उनसे पूछताछ की। जिसमें से एक बच्ची ने उसके शिक्षकों द्वारा किये जारहे कृत्या की बात बताई। बच्चियों से यह सुनकर परिजन सकते में आ गए। वह तुरंत बार्शिटाकली थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।