logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: मुंबई, गोवा और तिरुपति जाना और हुआ आसान, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन


अकोला: पर्यटकों समेत यात्रियों की भीड़ को देखते हुए मुंबई, पुणे, तिरुपति और गोवा जाने वाली चार साप्ताहिक विशेष ट्रेनों का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को सुविधा होगी। मध्य रेलवे के भुसावल मंडल प्रबंधक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01127 एलटीटी-बल्लारशाह स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर तक प्रत्येक मंगलवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस मुंबई से चलेगी।

यह ट्रेन हर बुधवार सुबह 6:52 बजे अकोला स्टेशन पहुंचेगी और बल्लारशाह के लिए रवाना होगी। 01128 बल्लारशाह-एलटीटी बल्लारशाह से प्रत्येक बुधवार 27 मार्च तक वापसी यात्रा पर रवाना होगी। यह ट्रेन हर बुधवार शाम 7:27 बजे अकोला स्टेशन पहुंचेगी और मुंबई के लिए रवाना होगी। इस ट्रेन के अप और डाउन के 13-13 फेरे होंगे।

07605/07 तिरुपति-अकोला-तिरुपति साप्ताहिक स्पेशल को 27 अगस्त तक बढ़ाया गया है। 01139 नागपुर-मडगांव स्पेशल रेलवे को 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है। इस ट्रेन के कुल 25 फेरे होंगे। 01140 मडगांव-नागपुर स्पेशल ट्रेन को एक अक्टूबर तक बढ़ाया गया है और यह ट्रेन भी कुल 25 फेरे चलेगी। 01439 पुणे-अमरावती द्वि-साप्ताहिक विशेष 30 जुलाई तक चलेगी, जबकि 01440 अमरावती पुणे द्वि-साप्ताहिक विशेष 31 जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन के आठ-आठ फेरे होंगे। इन स्पेशल ट्रेनों के शेड्यूल, समय और स्टॉप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।