logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: होटल मालिक पर हमला, एक जख्मी


अकोला: स्थानीय ईरानी झोपड़पट्टी के गुंडों ने दोपहिया वाहन पर सवार होटल के संचालक पर लोहे के पाइप से हमला कर दिया। आकोट फैल क्षेत्र के लाडिस फैला निवासी महेश त्रिपाठी (28) की शिकायत के अनुसार उसका टी सेंटर नया बस स्टैंड के पास स्थित है। 

उसके बड़े भाई रवि त्रिपाठी ने खाद्य पदार्थ लाने की बात कही। जिससे महेश त्रिपाठी अपने भाई से रुपए लेकर बस स्टैंड के पास से गुजर रहा था, इस बीच अनिल रताल, निवासी ईरानी झोपड़पट्टी और उसके साथियों ने महेश पर लोहे के पाइप और चाकुओं से हमला किया जिसमें वह घायल हो गया। महेश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।