logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जिला परिषद एवं पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्र गठन की अधिसूचना प्रकाशित


अकोला: अकोला जिला परिषद एवं पंचायत समिति के आगामी आम चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र गठन की अधिसूचना सोमवार को प्रकाशित कर दी गई है, तथा जिला परिषद समूहों एवं पंचायत समिति गणों की भौगोलिक सीमाओं के निर्धारण हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर अजीत कुंभार ने आदेश जारी कर कहा है कि इस संबंध में 21 जुलाई तक आपत्तियां और सुझाव मांगे जा रहे हैं।

जिला परिषद के 52 समूहों और उनके अंतर्गत आने वाली सात पंचायत समितियों के 104 गणों के निर्वाचन क्षेत्र गठन की अधिसूचना जिला कलेक्टर कार्यालय, जिला परिषद, जिले के तहसील कार्यालयों, पंचायत समिति आदि में प्रकाशित कर दी गई है। समूहों और गणों के प्रारूप के साथ प्रकाशित इस अधिसूचना के संबंध में आपत्तियां और सुझाव 21 जुलाई तक संबंधित तहसीलदारों को प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

जिला परिषद और पंचायत समिति की अंतिम वार्ड संरचना 18 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। अकोला जिला परिषद और पंचायत समिति की अधिसूचना प्रकाशित कर दी गई है, जिसके साथ ही जिले में जिला परिषद के 52 समूहों और सात पंचायत समितियों के 104 वार्डों का मानचित्र भी प्रकाशित किया गया है।