logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: विधानसभा में उठा फर्जी बीज का मामला, विधायक हरीश पिंपले ने किसानों को ठगने वाली कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग


अकोला: मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश पिंपले ने विधान भवन में मुर्तिजापुर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी बीज से किसानों को ठगने वाली कंपनी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

फर्जी बीज के कारण खरीफ सीजन में किसानों को हुए भारी नुकसान की तस्वीर विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रही है। विधान भवन में अध्यक्ष के समक्ष बोलते हुए विधायक हरीश पिंपले ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में खरीफ सीजन की बुआई चल रही है और बड़ी मात्रा में सोयाबीन की फसल बोई गई है। किसानों ने मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित सरद एग्रो एजेंसी की कंपनी के बीज का इस्तेमाल किया था।

इन बीजों की अंकुरण क्षमता बहुत कम होने के कारण फसलें नहीं उगीं, वहीं कुछ जगहों पर ये बीज पलट गए और किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान परेशान हो गए हैं। संबंधित फर्जी बीज कंपनी को ब्लैक लिस्ट किया जाए और प्रभावित किसानों के खेतों का तुरंत निरीक्षण किया जाए और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। ऐसी मांग उन्होंने की है।

फर्जी बीज बांटने में कृषि अधिकारी सहयोग कर रहे हैं। दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। किसानों को उनके हक के लिए तत्काल न्याय दिया जाए तथा प्रभावित किसानों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की जाए, ऐसी मांग विधायक हरीश पिंपले ने विधानभवन में की।