logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: भारत जोडो यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, बुधवार की शाम पातुर पहुंचेगी यात्रा


अकोला: कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा बुधवार 16 नवंबर की शाम 7 बजे अकोला जिले में प्रवेश करेगी. इस यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है. जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष अशोक अमानकर, कांग्रेस के प्रदेश के सचिव तथा इस यात्रा के निमंत्रक मदन भरगड़ इसी तरह कांग्रेस के महानगराध्यक्ष डा.प्रशांत वानखड़े ने यह जानकारी दी है. 

इन नेताओं ने बताया कि बुधवार को शाम 7 बजे जिले के पातुर गांव में इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है. यहां पर महिला कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी का स्वागत होगा. यहां पर राहुल गांधी साई जीनिंग में रात को ठहरेंगे. 17 की सुबह 6 बजे पातुर पुलिस स्टेशन चौराहे से इस यात्रा का शुभारंभ होगा. सुबह 7.30 बजे देउलगांव, 8 बजे बाबुलगांव, 8.30 बजे तांदली फाटा, 8.50 पर डिग्रस फाटा, 9.20 पर हिंगणा उजाड़े, सुबह 10 बजे चान्नी फाटा स्थित बुलढाना अर्बन सोसायटी के वेअर हाउस में यात्रा पहुंचेगी. 

दोपहर 4 बजे यहां से यात्रा रवाना होगी. 4.30 बजे वाड़ेगांव के जागेश्वर विद्यालय में पहुंचेगी. शाम 5 बजे वाड़ेगांव बस स्टैंड उसके बाद वाड़ेगांव मार्केट यार्ड, शाम 6 बजे धनेगांव में कॉर्नर सभा का आयोजन है. सभा के बाद राहुल गांधी बाग फाटा क्षेत्र में सांगवी में ठहरेंगे. 18 नवंबर की सुबह 5.30 बजे झंडावंदन के बाद सुबह 6 बजे यहां से यात्रा आगे बढ़ेगी. 

फिर खामखेड़ फाटा, कुपटा मांडवा फाटा होते हुए सुबह 8 बजे बालापुर बस स्टैंड पहुंचेगी. यहां बालापुर शहर से होते हुए सुबह 9.20 के लगभग यात्रा बालापुर-अकोला व बुलढाना बॉर्डर पर पहुंचेगी और यहां पर टी पॉइंट पर बुलढाना के लोगों द्वारा उनका स्वागत होगा और यात्रा बुलढाना जिले के लिए प्रस्थान करेगी. लोगों से बड़ी संख्या में उपस्थिति का आहवान कांग्रेसी नेताओं द्वारा किया गया है.