logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: एसटी दुपहिया की भिड़ंत में दो की मौत


अकोला: राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6 पर बालापुर तहसील के कान्हेरी फाटे के समीप दुपहिया वाहन और एसटी बस के बीच भीषण दुर्घटना हुई. घटना मंगलवार की दोपहर घटी. इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दोनों की मौके पर ही मौत होने की जानकारी मिली है. 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अकोला से औरंगाबाद की ओर जा रही एक बस क्र.एमएच-20 बीएल-3829 ने दुपहिया पर जा रहे दो व्यक्तियों को अपनी चपेट में ले लिया. यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि एसटी बस ने दुपहिया वाहन को अपने साथ घसिटते हुए कई दूर तक ले गई. जिसे दुपहिया पर सवार एक व्यक्ति बस के नीचे दब गया. उक्त दोनों व्यक्ति पारस निवासी बताए जा रहे हैं. 

वह बाइक पर बैठकर जा रहे थे तब उन्होंने ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. घटना राष्ट्रीय महामार्ग क्र.6 पर बालापुर तहसील के कान्हेरी फाटे के समीप की है. समाचार लिखे जाने तक मृतकों की पहचान नहीं हो पायी. पुलिस को सूचना मिलते ही वह तत्काल घटना स्थल पर पहुंची आगे की जांच शुरू की.