logo_banner
Breaking
  • ⁕ ई-20 पेट्रोल के विरोध में युवक कांग्रेस का हल्लाबोल, नितिन गडकरी का आवास घेरने का प्रयास; बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश पर पुलिस ने रोका ⁕
  • ⁕ आरपीएफ का ऑपरेशन 'नार्कोस', रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग से 4.15 किलो संदिग्ध मादक पदार्थ बरामद ⁕
  • ⁕ भंडारा से शुरू हुई मंडल यात्रा, विजय वडेट्टीवार बोले- OBC जातिगत जनगणना के लिए सरकार को झुकाना होगा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पिता के ट्रांसफर के लिए बेचे गए मां के गहने, पैसे खोने पर युवक बना चोर; डिजिटल लॉकर तोड़ नहीं, कोड से उड़ाए पैसे ⁕
  • ⁕ समिति अध्यक्षों द्वारा अधिकारों का दुरुपयोग, विपक्ष ने खोला मोर्चा; मनपा आयुक्त से की शिकायत ⁕
  • ⁕ इलाज या लापरवाही? गर्भवती और गर्भस्थ शिशु की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा ⁕
  • ⁕ नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय राजमार्ग: खड्डों और ट्रैफिक से परेशान कांग्रेस का कापसी में 'रास्ता रोको' प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: जंगली सुअर की दुपहिया से टक्कर, युवक की मौत


अकोला: अपने मित्रों के साथ पातुर गये युवक की वापस लौटने के दौरान कापसी गांव के पास महामार्ग पर अचानक दुपहिया के सामने जंगली सुअर आने से हुई दुर्घटना में गंभीर चोट लगने से उपचार के दौरान युवक की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उमरी इलाके में रहने वाले सूरज कंटक यह जठारपेठ इलाके में पुलिस चौकी के पास मोबाइल की दूकान चलाता था। उसके पिता एक सब्जी विक्रेता थे और उनका एक इकलौता बेटा सूरज था।

 इस दौरान वह पातुर गया था। वापसी के दौरान कापसी गांव के पास महामार्ग पर दुपहिया के सामने अचानक जंगली सुअर आ जाने से उसका दुपहिया से संतुलन बिगड़ गया और उसने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया और नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूरज एक मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति है और उसकी इस मौत से उमरी परिसर में शोक की लहर दौड़ी है।