logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

CBSE 10th बोर्ड परीक्षा में देवांश ढोका का कारनामा, हासिल किये 99.4 प्रतिशत अंक


नागपुर: केंद्रीय माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को 10 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। जिसमें उपराजधानी स्थित भारतीय विद्या भवंस, आष्टी के छात्र देवांश ढोका को बड़ी सफलता मिली है। देवांश ने बोर्ड परीक्षा में  99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। इसी के साथ वह राज्य में दूसरे स्थान पर रहा। 

आज आए रिजल्ट के अनुसार, देवांश ने  संस्कृत और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 और अंग्रेजी, गणित और विज्ञान में 99 अंक हासिल किए। देवांश के बड़े भाई अभिनव ने भी 10वीं की परीक्षा में शानदार अंक हासिल किए थे। देवांश के पिता बीएसएनएल के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं और मां गृहिणी हैं। देवांश फिलहाल बैंगलोर में है। बेटे की सफ़लता से माता-पिता के साथ स्कूल भी बेहद खुश है। 

सीबीएसई ने इस साल फरवरी, मार्च और अप्रैल में बोर्ड की परीक्षा ली थी। आज जारी परिणाम के अनुसार, 10वीं के 93.12 प्रतिशत और 12वीं बोर्ड में 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए। वहीं 12th बोर्ड परीक्षा में भी भवंस के छात्रों का बोलबाला रहा। 12वीं साइन्स एग्जाम में अंकुश शांडिया उपराजधानी में प्रथम रहे।