logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: “न राशन मिलता है, न कोई अन्य लाभ”, आरसी नंबर के लिए महिलाओं का प्रदर्शन


अकोला: अकोला की महिलाएं राशन कार्ड नंबर नहीं मिलने के कारण तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया। राशन कार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया सात माह से बंद है। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें अनाज नहीं मिल रहा है और न ही अन्य योजनाओं का लाभ है।

राशन कार्ड का ऑनलाइन कामकाज बंद है. इस संबंध में नागरिकों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इसके मुताबिक पूर्ति विभाग से ऑनलाइन नंबर नहीं मिल पा रहा है। महिलाओं ने कहा कि कागजात के लिए उन्हें प्रतिदिन कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है.

कुछ दिन पहले जिला कलेक्टर कार्यालय स्थित खाद्यान्न वितरण कार्यालय में राशन कार्ड के लिए पैसे की मांग किये जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने खाद्यान्न वितरण अधिकारी के कार्यालय पर हमला बोला था.

महिलाओं ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि दस्तावेजों के लिए उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और हर दिन कार्यालय आना पड़ता है. महिलाओं का कहना है कि जरूरी दस्तावेज देने के बाद भी उन्हें नंबर नहीं मिल रहा है. इस संबंध में महिलाओं ने तहसीलदार सुरेश कावले से शिकायत की. आंदोलन में शिवसेना उबाठा के नेताओं ने अधिकारियों पर सवालों की बौछार कर दी. जिसके बाद आखिरकार राशन कार्ड को लेकर लंबित मामलों का भी निपटारा हो गया.