logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: खेत में 11 फीट लंबा अजगर, एक घर में मिले सात सांप


अकोला: विभिन्न इलाकों में बारिश का पानी जमा होने के कारण जंगली जीव जंतु भी रिहायशी इलाकों में नजर आने लगे हैं. लोगों के घरों में अधिकतर सांप निकलने की घटनाएं सामने आ रही हैं. जिले के पातुर तहसील में एक खेत में एक पेड़ पर 11 फुट लंबा अजगर पाया गया है. दूसरी तरफ शहर के गंगा नगर इलाके में एक ही घर में सात सांप पाए गए हैं. दोनों अलग-अलग घटनाओं में सपेरों ने उन्हें पकड़कर जंगल में छोड़कर सांपों की जान बचाई.

यहां पातुर तहसील के बाभुलगांव में विट्ठल गावंडे के खेत में एक पेड़ पर 11 फीट लंबा अजगर बैठा पाया गया. इतने लंबे अजगर को देख लोग हैरान हो गए. सर्पमित्र सुजीत देशमुख और सूरज इंगले को इसकी जानकारी दी गई. सर्पमित्रों ने अजगर को पकड़ा और पातुर वन विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वन क्षेत्र में छोड़ दिया.

वहीं, अन्य घटना में, गंगा नगर इलाके में पुरवावर के घर में एक साथ कई सात सांप पाए गए. उन्होंने तुरंत सर्पमित्र और मानद वन्यजीव वार्डन बाल कालने से संपर्क किया और इस बात से अवगत कराया. कालने के पहुंचने के बाद प्रत्येक साँप को पकड़कर जार में डाल दिया गया. बाल कालने ने बताया कि ये सभी सांप नेनेटी नस्ल के हैं और ये विषहीन हैं.