logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: 13 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


अकोला: सिविल लाइन थाना अंतर्गत एक 13 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी आकाश रामचवरे को गिरफ्तार कर लिया है। इसी के साथ आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विविध धाराओं में मामला दर्ज किया है।

कैसे मामला आया सामने?

ग्रेटर उमरी क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय नाबालिग लड़की 15 जनवरी की रात अपनी सहेली के साथ घर जा रही थी। तभी आरोपी वहां आया और उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोपी घर न ले जाकर नाबालिग को उमरी में श्मशान घाट के पिछले हिस्से में ले जाकर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग लड़की को उसके परिजनों समेत जान से मारने की धमकी दी।

दादी ने देखा तब मामला आया सामने?

डर के मारे लड़की ने इस बारे में किसी को नहीं बताया। 29 जनवरी को बच्ची काम कर रही थी, तभी उसकी दादी ने बच्ची के शरीर और पीठ पर चोट के निशान दिखे। इसको लेकर दादी ने नाबालिग से पूछताछ की। तब बच्ची ने अपने साथ हुए अत्याचार की बात परिजनों को बताई। बच्ची की बात सुनते ही परिजन पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।