logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: लकड़बग्घे के हमले में 14 बछड़ों की मौत, ग्राम शेलद की घटना


अकोला: जिले के ग्रामीण अंचलों में एक ओर जहां तेंदुओं ने आतंक मचा रखा है, वहीं लकड़बग्घे भी अब रिहायशी इलाकों में पहुंच रहे हैं। बालापुर तहसील के ग्राम शेलद में एक लकड़बग्घे ने 14 बकरियों पर हमला कर उनकी जान ले ली। 

लकड़बग्घे ने संतोष अर्जुन गाढ़े के गौशाला में रखी 14 बकरियों पर हमला कर उन्हें ढेर कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद ग्राम शेलद सहित आसपास के परिसर को वन्य प्राणियों से मुक्त कराने की मांग जोर पकड़ रही है।

ग्राम शेलद परिसर निवासी संतोष अर्जुन गाढ़े की गौशाला में बकरी के 22 बछड़े रखे हुए थे। संतोष गाढ़े सोमवार को सुबह जब बछड़ों को चारा-पानी देने के लिए गौशाला पहुंचे। उन्होंने देखा कि गौशाला में बकरी के 14 बछड़े लहूलुहान अवस्था में मृत जमीन पर पड़े थे। इन 14 बछड़ों की मौत से संतोष गाढ़े को 75 हजार रुपए के नुकसान होने का आरंभिक अनुमान है।