logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: रेलवे के काम के चलते 19 ट्रेनें रद्द, स्टेशन का पुनर्निर्माण, चौथे लाइन से जोड़ने की तैयारी


अकोला: रेलवे ने छत्तीसगढ़ के पास सक्ती रेलवे स्टेशन को हावड़ा-मुंबई रेलवे की चौथी लाइन से जोड़ने और स्टेशन यार्ड की रीमॉडलिंग का काम करने का फैसला किया है। इस काम को पूरा करने के लिए अलग-अलग तारीखों पर 19 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।

रेलवे द्वारा रद्द की गई ट्रेनों में अकोला स्टेशन से भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस 14 और 16 को नहीं चलेगी, अकोला के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सक्ती स्टेशन हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग पर है।

चौथी रेलवे लाइन नागपुर से बिलासपुर और यहां से झारसुगुड़ा तक बिछाई जा रही है। इनमें से कुछ सेक्शन में चौथे रूट का काम पूरा हो चुका है। इस रूट पर कुछ ट्रेनें शुरू की गई हैं। इस स्टेशन के पुनर्निर्माण और चौथी लाइन को जोड़ने की तैयारी चल रही है।

इस कार्य को शुरू करने के लिए सक्ती स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा। इसलिए 9 से 23 अगस्त तक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं।