logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: कश्मीर में फंसे अकोला के 31 पर्यटक सकुशल वापस लौटे


अकोला: कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद श्रीनगर में फंसे 31 पर्यटक, जो अकोला के गुरुमौली टूर्स एंड ट्रैवल्स के माध्यम से यात्रा कर सुरक्षित अपने गृहनगर लौट आए हैं। ये सभी पर्यटक पहलगाम में आतंकवादी हमले के कारण फंसे हुए थे। केन्द्र, राज्य और स्थानीय प्रशासन की मदद से इन पर्यटकों की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की गई। ये सभी पर्यटक कल मुंबई पहुंचे। इसके बाद आज सुबह उन्हें विशेष बस से अकोला लाया गया।

इस अवसर पर पर्यटकों व उनके परिजनों ने प्रशासन का आभार जताया है। अकोला पहुंचने पर पर्यटकों का भाजपा विधायक रणधीर सावरकर और वंचित बहुजन अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रशासन ने समय-समय पर उनकी सुरक्षा के लिए उचित निर्णय लिए हैं और उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की है।

अपने परिजनों को देखकर इन पर्यटकों की आंखें आंसुओं से भर आईं। पर्यटकों ने कहा है कि कश्मीर प्रशासन और नागरिकों ने भी सहयोग किया है। विधायक रणधीर सावरकर ने भाजपा सांसद अनुप धोत्रे और आशीष शेलार का विशेष आभार व्यक्त किया।