logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: निःशुल्क कृत्रिम पैर-हाथ लगाने वाले शिविर में 326 मरीजों ने कराया नामांकन


अकोला: महाराष्ट्र प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं स्थानीय उदय शाखा, सक्षम अकोला की ओर से साधुवासवानी ट्रस्ट, पुणे के सहयोग से महानगर में आज, रविवार 27 अगस्त को अग्रसेन भवन में आयोजित होने वाले निःशुल्क कृत्रिम पैर-हाथ शिविर में विभिन्न जिलों से 326 महिलाएँ, पुरुषों एवं बच्चों का पंजीकरण हुआ। यह जानकारी पूर्व प्रांतीय पदाधिकारी निकेश गुप्ता ने अग्रेसन भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में दी।

इस शिविर में अब तक अकोला, बुलढाणा, वाशिम, यवतमाल, अमरावती, नागपुर, चंद्रपुर, वर्धा, हिंगोली, परभणी, लातूर, जलगांव की 326 महिला, पुरुष और बच्चों की ने पंजीकरण कराया है।

बताया गया कि आज समय पर आये मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर उनका माप लिया जायेगा. यह भी बताया गया कि शिविर स्थल पर आये सभी मरीजों के लिए चाय एवं भोजन की व्यवस्था की गयी थी।  

इस दौरान अग्रसेन भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय महासचिव मनोज अग्रवाल, साधु वासवानी ट्रस्ट पुणे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद जाधव, सक्षम के महासचिव वैभव कुलकर्णी, उदय शाखा के अध्यक्ष सीए प्रणव टेकड़ीवाल, सचिव सीए तेजस चांडक उपस्थित थे।