logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

जम्मू-कश्मीर के कटरा में फंसे बुलढाणा और अकोला जिले के 40 श्रद्धालु, सरकार से की मदद की मांग


अकोला/बुलढाणा: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के और लगातार हो रहे ड्रोन हमले की वजह से जम्मू - कश्मीर और उत्तर के राज्यों में तनावपूर्ण स्थिति है। इस मुश्किल हालात में बुलढाणा और अकोला जिले के 40 श्रद्धालु कटरा में फंस गए है। ये सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के बाद ट्रेन से वापस लौटने वाले थे, लेकिन कटरा से जम्मू तक की यात्रा पूरी नहीं कर सके, जिससे उन्हें कटरा में ही रुकना पड़ा। अब इन सब ने सरकार से मदद मांगी है। 

बुलढाणा जिले के खामगांव शहर से वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए 22 श्रद्धालु फ़िलहाल के कटरा इलाके में एक निजी होटल में फंसे हुए हैं। ये सभी श्रद्धालु वैष्णो देवी के दर्शन के बाद बीती रात को ट्रेन से वापस लौटने वाले थे, लेकिन कटरा से जम्मू तक की यात्रा पूरी नहीं कर सके, जिससे उन्हें कटरा में ही रुकना पड़ा। इन श्रद्धालुओं के साथ अकोला जिले के 18 अन्य श्रद्धालु भी फंसे हुए हैं, जिससे कुल संख्या 40 तक पहुंच गई है। इनमें 13 छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जिससे चिंता और भी बढ़ गई है।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे कटरा के एक निजी होटल में अस्थायी रूप से रुके हुए हैं और वापसी की कोई ठोस व्यवस्था न होने के कारण वे काफी चिंतित हैं। साथ ही उन्होंने  स्थानीय प्रशासन से मदद की अपील की गई है और रेलवे या अन्य  वैकल्पिक मार्ग से सभी को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाने की मांग की है। 

देखें वीडियो: