logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

बालापुर में गुड़ पट्टी खाने से 40 लोगों की तबीयत बिगड़ी


अकोला: बालापुर तहसील के हिंगना शेलद से संत गजानन महाराज के दर्शन के लिए गए पैदल यात्रियों ने शेगांव से वापस आते समय गुड़ पट्टी खा ली। इससे 35 से 40 लोगों की आधी रात में तबीयत बिगड़ गई।

हिंगना से 40 से 50 गांव के नागरिक बुधवार को शेगाव संत गजानन महाराज दर्शन के लिए पैदल दिंडी गई थी। शेगांव से वापस आते समय दिंडी में शामिल कुछ भक्तों ने रास्ते में गुड पट्टी खाई थी। गुड पट्टी खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। बीती रात में कुछ लोगों को उल्टी और जी मिचलाने की शिकायत होने लगी। 

आरोग्य पथक ने हिंगना गांव पहुंचकर उन सभी नागरिकों पर प्राथमिक उपचार किया। लेकिन आज सुबह फिर से कुछ लोगों का जी मचलाने और उल्टी होने से उन्हें एंबुलेंस द्वारा बालापुर ग्रामीण अस्पताल भेजा गया।