logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: अकोला जिले के 42 हजार 833 विद्यार्थियों को निःशुल्क मिलेंगी पाठ्यपुस्तकें


अकोला: एक जुलाई को शाला प्रवेशोत्सव मनाया जायेगा। प्राथमिक शिक्षा विभाग ने स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को पहले दिन ही किताबें देने की योजना बनाई है। 

जिले में वर्ष 2022-23 की आम सहमति के अनुसार पहले दिन 42 हजार 833 विद्यार्थियों को 1 लाख 59 हजार 621 पाठ्यपुस्तकें मुफ्त वितरित की जाएंगी। शिक्षा विभाग ने शत-प्रतिशत किताबों के वितरण का लक्ष्य रखा है और इसके लिए समग्र शिक्षा की ओर से बालभारती से पाठ्यपुस्तकें प्राप्त हो गई हैं।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला परिषद, नगर निगम, नगर परिषद और सरकारी, सहायता प्राप्त, आंशिक रूप से सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के छात्रों को सरकार द्वारा मुफ्त पाठ्यपुस्तकें प्रदान की जाती हैं।

नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले प्राथमिक शिक्षा विभाग को विद्यार्थियों की संख्या के हिसाब से पाठ्य पुस्तकों की मांग बालभारती में दर्ज करानी होती है। तदनुसार, बालभारती की ओर से प्राथमिक शिक्षा विभाग को पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति शीघ्र ही कर दी गई है। 

पुस्तकों का स्टॉक प्राप्त हो गया है और पाठ्यपुस्तकें 20 जून को अकोला जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में और 21 जून को शहरी क्षेत्रों में वितरित की गईं। वहीं, समग्र शिक्षा विभाग की ओर से 25 जून से पहले शत-प्रतिशत पाठ्यपुस्तकें वितरित करने की योजना बनाई गई है।