logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

ई-केवाईसी नहीं होने से 50 फीसदी किसान डीबीटी योजना के लाभ से वंचित


अकोला: राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में किसान परिवारों के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं. इनमें से एक योजना के जरिए ग्रामीण इलाकों के किसानों के खाते में सीधे पैसा जमा किया जाता है. लेकिन बैंक में ई-केवाईसी नहीं होने से जिले के 50 फीसदी किसान इस योजना से वंचित हैं.

राज्य सरकार की ओर से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से डीबीटी योजना के तहत एपीएल राशन कार्ड धारक किसानों के खाते में खाद्यान्न के स्थान पर सीधे नकद राशि जमा की जा रही है. इसमें अप्रैल 2024 तक जिले के उक्त आरसीएमएस प्रणाली के 28 हजार 799 राशन कार्ड धारकों तथा एक लाख 9 हजार 426 एपीएल राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न के स्थान पर सीधे नकद राशि जमा की जायेगी. लेकिन इस योजना में शामिल 1 लाख 9 हजार 426 किसानों में से मात्र 50306 किसानों को ही ई-केवाईसी कर इस योजना का लाभ मिल रहा है. इसमें जनवरी 2023 से जून 2024 तक 12 करोड़ 58 लाख 34 हजार की राशि किसानों के खाते में जमा करायी गई है.

इस योजना में सरकार के निर्णय के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के परिवार में प्रति व्यक्ति 150 रुपये का प्रावधान किया गया था. सरकार ने इसे बढ़ाकर 170 रुपये प्रति व्यक्ति कर दिया है. ग्रामीण इलाकों में 50 फीसदी किसानों ने ई केवाईसी नहीं कराया है, जिसके चलते वे सरकार की इस योजना से वंचित हैं.