logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: अयोध्या से आ रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, तीन लोग ज़ख्मी


अकोला: अयोध्या दर्शन कर लौट रहे वाशिम के श्रद्धालुओं की बस भिकुंड नदी के समीप पलटी होने से बस में सवार तीन यात्रियों ज़ख्मी होने से उन्हें बालापुर प्राथमिक आरोग्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया।

वाशिम शहर के श्रद्धालुओं अयोध्या से दर्शन कर वापस अपने शहर लौट रहे थे अयोध्या से भुसावल तक रेल से आने के बाद, भुसावल से एक निजी बस से लौट रहे थे। बालापुर शहर के भिकुंड नदी के समीप बस पलट जाने से बस में सवार 50 यात्रियों में से तीन यात्रियों को मामूली चोट आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार हेतु बालापुर प्राथमिक आरोग्य केंद्र में भर्ती किया गया।

बालापुर स्थित भिकुंड नदी के समीप बस पलटी होने की जानकारी प्राप्त होते ही बालापुर पुलिस दल मौके पर पहुंच कर स्थानीय नागरिकों की मदद से सभी यात्रियों को बस से निकाला एंव जख्मियों को बालापुर आरोग्य केंद्र रवाना किया।