logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Akola

Akola: जीतापुर पूर्व बीट में भालू के हमले में एक वन श्रमिक की मौत


अकोला: मेलघाट वन्य जीव प्रभाग के जीतापुर पूर्व बीट में एक भालू ने एक वन मजदूर पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में 59 वर्षीय रसूल रुस्तम मोरे की मौत हो गई. रसूल नौ माह बाद सेवानिवृत्त होने वाले थे.

जल्द ही बाघों की गणना होने वाली है. इसी के चलते वन रक्षक पी.एस. सोगे, वनकर्मी रसूल मोरे और राजेंद्र सोलकर जीतापुर पूर्व बीट में गश्त कर रहे थे। तभी अचानक एक मादा भालू झाड़ी से आगे आई और रसूल मोरे पर जानलेवा हमला कर दिया.

सोगे और सोलकर ने पत्थरों और लाठियों भालू को भगाने के लिए उस पर हमला भी किया। लेकिन तबतक मोरे बुरी तरह घायल हो गए थे. रसूल मोरे को गंभीर हालत में आगे के इलाज के लिए अकोट ग्रामीण अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वन विभाग ने बताया कि हमला करने वाली मादा भालू के दो शावक हैं। ऐसी संभावना है कि भालू को लगा हो कि वनकर्मी उसके शावकों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आय है, जिसके चलते उसने हमला किया। 

देखें वीडियो: