logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में मदर डेयरी को बम से उड़ाने की धमकी, गिट्टीखदान पुलिस जांच में जुटी ⁕
  • ⁕ NEET Exam: पेपर लीक विवाद के बाद अमरावती में अभूतपूर्व सुरक्षा, परीक्षा के लिए पुलिस और प्रशासन ने की 'मॉक ड्रिल' ⁕
  • ⁕ विदर्भ में कुदरत का डबल अटैक: रिकॉर्डतोड़ गर्मी के बीच आंधी-बिजली का हाई अलर्ट, ब्रह्मपुरी 43.2 और वर्धा 43 डिग्री पर झुलसा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: 11 नाम... 4 राज्य और ठगी का खेल; साइबर पुलिस ने हाईटेक महाठग का किया पर्दाफाश ⁕
  • ⁕ NEET सेंटर विवाद में बड़ा ट्विस्ट! NTA बोली- अभ्यर्थी ने खुद चुना था एग्जाम सिटी"; पिता तालिब ने दावे को किया ख़ारिज ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Akola

Akola: अकोला में कांवड़ियों को ले जा रहा ट्रैक्टर खंभे से टकराया, 12 लोग घायल


अकोला: शहर के डाबकी रोड से गांधीग्राम की ओर कावड़ यात्रियों को लेकर जा रहा एक ट्रैक्टर भीमनगर चौक पर नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में 15 से 20 कावड़ यात्री घायल हो गए, जिनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि इस हादसे में कुछ श्रद्धालुओं के हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। डाबकी रोड थाने के थानेदार धर्मा सोनुने दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल ले जाया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रैक्टर महावितरण के एक बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके अलावा, सड़क किनारे खड़ी एक दोपहिया गाड़ी भी हादसे में क्षतिग्रस्त हो गई।