logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

अकोला जिले के बालापुर में गणपति विसर्जन के दौरान भीमकुंड नदी में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम


अकोला: गणपति विसर्जन का पर्व जहां पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं अकोला जिले के बालापुर शहर के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। भीमकुंड नदी में गणपति विसर्जन के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब युवक को नदी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और वह तेज बहाव में बह गया।

घटना अकोला जिले के टाकली बोरखेड़ी गांव के निवासी सागर तायडे (उम्र 22 वर्ष) के साथ हुई। सागर अपने रिश्तेदारों से मिलने बालापुर तहसील के परस गांव आया था। उत्सव के माहौल में गणेश विसर्जन के लिए सागर अपने परिवार और दोस्तों के साथ भीमकुंड नदी के किनारे पहुंचा। विसर्जन के दौरान, जब वह मूर्ति को पानी में छोड़ने के लिए नदी में उतरा, तो गहरे पानी का सही अंदाजा न होने की वजह से वह डूब गया। नदी का जलस्तर हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के कारण काफी बढ़ा हुआ था, जिससे हादसे की संभावना और भी बढ़ गई थी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वह तेज बहाव में बह गया। स्थानीय प्रशासन और गोताखोरों की मदद से सागर को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है, और परिवार में मातम छा गया है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है, कि हालिया बारिश के कारण बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए नदियों और जलाशयों के किनारे विशेष सावधानी बरतें। इस  दुखद घटना के बाद पुरे गांव में मातम छा गया।