logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: छेड़छाड़ मामले में व्यवसायी के खिलाफ अपराध दर्ज होने के विरोध में आलेगांव बंद


अकोला: नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ मामले में एक व्यवसायी के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले के विरोध में आलेगांव के ग्रामीणों ने एक दिवसीय बंद रखा. इस मौके पर माली भवन-छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक मौन मार्च निकाला गया. आलेगांव के ग्रामीणों ने चन्नी पुलिस स्टेशन के थानेदार से अनुरोध किया कि पुलिस प्रशासन इस मामले की दोबारा जांच करे और आरोपी बनाए गए व्यापारी के खिलाफ दर्ज मामलों को तुरंत रद्द करे.

आलेगांव के व्यवसायी को गिरफ्तार कर चन्नी पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसके विरोध में आलेगांव के ग्रामीणों ने मौन मार्च निकाला और आलेगांव के सभी व्यवसायी बंद रहे. 

यह मार्च एक बड़ी सभा में तब्दील हो गया. इस मार्च में व्यवसायियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि व्यवसायी पर दर्ज किये गये मुकदमे झूठे हैं और पुलिस प्रशासन को दोबारा जांच कर मुकदमे वापस लेने चाहिए.

इस मामले में आरोपी और वादी को आपस में विवाद सुलझाने के लिए करीब सात घंटे का समय दिया गया था. पुलिस प्रशासन ने राय जाहिर की है कि कानून के मुताबिक मामला दर्ज करना जरूरी है क्योंकि यह मामला नाबालिग लड़की से जुड़ा हुआ है.