logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

कार-ट्रक की टक्कर में चार गंभीर घायल; मुर्तिजापुर के पास नेशनल हाईवे पर हादसा


अकोला: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 6 पर बुलडाणा शहरी के गोदाम के सामने एक कार और मालवाहक वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर में पांच लोग घायल हो गए।  हादसा गुरुवार दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ.

कार (नंबर MH30-AZ2917) राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 6 पर गोदाम के पास स्थित बालाजी पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर मूर्तिजापुर से अमरावती की ओर जा रही थी। पेट्रोल पंप से डीजल भरवाकर कुछ दूर आगे बढ़ी, तभी अचानक कार के पिछले पहिए का एक्सल (रॉड) टूट गया और कार टाटा एस मालवाहक वाहन से जाकर टकरा गई।

इसमें मालवाहक वाहन का चालक प्रशांत दुबे (उम्र 45, मुर्तिजापुर) कार में सवार अक्रूरदास बराके (उम्र 55), कन्हैया अकरूरदास बराके (उम्र 23, निवासी कौंडन्यापुर) और संपत पुंडलिक राठौड़ (उम्र 45, निवासी शिवपुर) घायल हो गए।  हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन बचाव दल और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई।  घायलों को इलाज के लिए तुरंत यहां श्रीमती लक्ष्मीबाई देशमुख उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।  आगे की जांच मुर्तिजापुर शहर पुलिस द्वारा की जा रही है।